गोपनीयता नीति

मुख्यमंत्री रेशम विकास योजना, रेशम विकास विभाग, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर आपका स्वागत है और हमारी गोपनीयता नीति का आकलन करने के लिए धन्यवाद। जब आप हमारी वेबसाइट का उपयोग करते हैं, तो हम किसी भी प्रकार की निजी जानकारी, जैसे नाम, पता आदि, स्वतः एकत्र नहीं करते। यदि आप हमें यह जानकारी प्रदान करते हैं, तो इसका प्रयोग केवल आपके द्वारा मांगी गई सूचना को आपको प्रदान करने के लिए किया जाएगा। हम वेबसाइट का उपयोग आसान और त्रुटि-रहित बनाने के लिए कुछ तकनीकी जानकारी एकत्र करते हैं। नीचे बताया गया है कि आप द्वारा हमारी वेबसाइट का उपयोग करने के दौरान हम ऐसी तकनीकी सूचना कैसे एकत्र करते हैं और इसका उपयोग कैसे करते हैं।

कुकीज़ (Cookies) का प्रयोग-ः

जब आप वेबसाइट पर जाते हैं, तब यह वेबसाइट आपके कंप्यूटर/उपकरण पर कुछ सूक्ष्म सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर सकती है, जिन्हें कुकीज़ कहा जाता है। हमारी वेबसाइट केवल एक बार उपयोग होने वाली कुकीज़ का उपयोग करती है,
जो वेबसाइट पर त्रुटि-मुक्त ब्राउज़िंग सुनिश्चित करती हैं। ये कुकीज़ कोई भी व्यक्तिगत जानकारी एकत्र नहीं करती और जैसे ही आप वेबसाइट से हटते हैं, यह स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

यदि आप हमें निजी जानकारी भेजते हैं-ः

हम आपकी कोई निजी जानकारी केवल तब एकत्र करते हैं जब हमें आपको उत्तर देना होता है, जैसे:
आपके प्रश्नों का जवाब देने के लिए
आपकी द्वारा मांगी गई जानकारी आपको भेजने के लिए
यदि आप हमें अपनी निजी जानकारी प्रदान करते हैं – जैसे “हमें संपर्क करें” फॉर्म भरते समय ईमेल या डाक पता – तो हम इसका उपयोग केवल आपके साथ पत्राचार करने और आपकी अनुरोधित जानकारी प्रदान करने के लिए करेंगे। आपकी जानकारी किसी अन्य शासकीय संस्था के साथ केवल उसी स्थिति में साझा की जाएगी, जब आपका प्रश्न उस संस्था से संबंधित हो, या कानून के तहत आवश्यक हो।
हमारी वेबसाइट व्यापार या विपणन के उद्देश्य से जानकारी एकत्र नहीं करती, न ही कोई व्यक्तिगत प्रोफाइल बनाती है। यदि आप हमें प्रश्न भेजते हैं या प्रतिक्रिया देते हैं, तो आपसे ईमेल पता मांगा जा सकता है, लेकिन आपसे किसी भी अन्य निजी जानकारी साझा करने की अपेक्षा नहीं की जाती।

साईट की सुरक्षा-ः

हमारी वेबसाइट की सुरक्षा और सेवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकारी कंप्यूटर सिस्टम में कुछ वाणिज्यिक सॉफ्टवेयर का प्रयोग किया जाता है, जिससे नेटवर्क गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके। यह अनधिकृत सूचना डालने या परिवर्तन करने के प्रयासों को रोकता है।
स्वयं-जनित आंकड़े केवल समूह स्तर पर उपयोग किए जाते हैं और किसी भी अन्य प्रयोजन के लिए साझा नहीं किए जाते।
अनधिकृत तरीके से सूचना